उत्तर प्रदेशलखनऊ

परिवहन मन्त्री का नगरा मे भव्य स्वागत !

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT 70035

नगरा बलिया। बेल्थरारोड से बलिया जाते समय नगरा मे परिवहन मन्त्री का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जननायक चन्द्रशेखर कैंसर इन्सीट्यूट अस्पताल इब्राहिम पट्टी मे नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर से बेल्थरारोड होकर वापस जाते समय परिवहन मन्त्री दयाशंकर सिंह का काफिला अचानक नगरा पहुँचा। काफिले मे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाहू के साथ बलिया जाते समय मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मन्त्री छट्ठू राम, आलोक शुक्ला, कैलाश बिहारी सिंह, डा मिलन राम, दीपक कुमार, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, खड़ग तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, राजीव सिंह चन्देल, राजू सोनी, दिलीप मध्येशिया, योगेन्द्र यादव, ममन सोनी, शशि जायसवाल, आईटी सेल जय प्रकाश जायसवाल, तारकेश्वर ठठेरा, योगेन्द्र पाण्डेय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button