बाबा साहब ने संविधान से प्रत्येक वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया बब्बे खान

GT 70011
हरदोई।
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर 132 वीं जयंती को पूरे जनपद में धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। गोपामऊ नगर में स्थित भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्ष की गई। निवर्तमान चेयरमैन पुत्र बब्बे ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान से प्रत्येक वर्ग के वंचितों, पिछड़ों, शोषित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है जिसको कभी भुलाया नही जा सकता है।

हमे चाहिए बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। मास्टर शंभू दयाल ने कहा कि बाबा साहब ने हमे संविधान दिया है हम सभी को चाहिए कि संविधान के बारे में जानकारी करना और समझना जरूरी है। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा बाबा साहब ने आजाद भारत के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। विश्व विख्यात बाबा साहब की मूर्ति पर सोमनाथ पाल, राजकुमार गुप्ता, रामचंद्र कश्यप पुजारी बाबा गोपीनाथ मंदिर राजाराम अर्कवंशी सुनील अर्कवंशी लालाराम अर्कवंशी,। कौशल कश्यप राजेंद्र,। कश्यप किशन चंद वर्मा,। रामचंद्र वर्मा, छुटक्के वर्मा झल्लू शर्मा सभासद, जितेंद्र गुप्ता बड़काई, वयंकेश गुप्ता,अनस खान, सरताज कुरैशी डॉक्टर शादाब खान समाजसेवी शकील खान इरशाद खान सभासद शकील, मोहम्मद अनस कुरैशी आदि कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती मनाई गई।