उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला नगर इकाई का किया विस्तार, पूजा श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष चुनी गई

-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाह ने किया विस्तार

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा~ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला नगर इकाई की एक अति आवश्यक बैठक होटल हर्षवर्धन के पीछे वाली गली विकास कॉलोनी भाग 2 मैं पूजा श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई जिसमें नगर इकाई का विस्तार करते हुए पूजा श्रीवास्तव को महिला नगर इकाई का नगर उपाध्यक्ष चुना गया साथ ही वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा को व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ने के लिए पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने जिस प्रकार से मातृशक्ति पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही है वही बड़ी संख्या में व्यापार भी कर रही हैं ऐसे में व्यापारिक संगठनों से जुड़ने वाली महिलाएं व्यापारियों की होने वाली समस्याओं को निश्चित ही हल करा पाएंगे महिलाओं को संगठन से जोड़कर महिलाओं का सहयोग करना चाहिए
बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि संगठन के सदस्यता अभियान मैं सभी पदाधिकारी जुट जाएं बिना सदस्यता के कोई भी पदाधिकारी पद ग्रहण नहीं कर पाएगा
बैठक का संचालन महिला नगर महामंत्री चंचल तिवारी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बर्मा नगर महामंत्री रमेश यादव नगर उपाध्यक्ष उमेश चंद्र कुशवाहा नगर मंत्री अजय यादव मुन्नी कुशवाह युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता समाजसेवी राहुल चौहान महिला नगर महामंत्री मिथलेश कुशवाह महिला नगर उपाध्यक्ष पूजा तिवारी महिला नगर कोषाध्यक्ष सरला जाटव अर्चना तिवारी समाजसेवी प्रवीण कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button