उत्तर प्रदेशलखनऊ

घर में घुसकर दिव्यांग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

भाई की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
13 अप्रैल 2023
# शिवली/ रसूलाबाद कानपुर देहात,

थाना रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम एक घर में घुसकर युवक ने दिव्यांग महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े और उसके भाई ने आरोपी युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया जिसे उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पीड़ित महिला के भाई की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की देर शाम उसकी दिब्यांग बहन घर पर अकेले थी तभी मौका पाकर क्षेत्र के बड़ी पलिया निवासी राजेश उर्फ खन्ना यादव उसके घर में घुस आया और एक हाथ व एक पैर से दिव्यांग महिला की दिव्यांगता का अनुचित लाभ उठाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दिव्यांग बहन के शोर मचाने पर पड़ोस में बैठी मां दौड़ कर आई तो उसने दृश्य देखकर शोर मचाया इस दौरान युवक ने उसके बहन की पिटाई भी कर दी और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी, इधर चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी ,सूचना मिलते ही रसूलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ कर थाने ले आई। दुष्कर्म की सूचना पाकर सीओ आशा पाल सिंह, थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्रा तिस्ती चौकी इंचार्ज सीपी त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीड़िता के भाई ने आरोपी राजेश उर्फ खन्ना यादव के विरुद्ध दिव्यांग बहन के साथ जबरन छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है | पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।सीओ आशा पाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर वह थाना प्रभारी के साथ मौके पर गए और पड़ताल कर आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया तथा उसके विरुद्ध दुष्कर्म की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम कार्यवाही हेतु घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button