उत्तर प्रदेशलखनऊ

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलैया बखरिया निवासी है मृतक किशोरी

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
13 अप्रैल 2023

#औरैया।

कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम सलैया बखरिया हाल निवास आर्यनगर अजीतमल निवासी एक किशोरी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते हालत बिगड़ गई जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तत्काल अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया घटना की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम सलैया बखरिया हाल निवास आर्यनगर अजीतमल निवासी सृष्टि पाठक 16 वर्ष पुत्री नीरज पाठक जोकि गुरुवार को मोहाल में ही स्थित अपने मामा संजय दुबे पुत्र रामनरेश दुबे के घर पर गई थी। बताया जाता है कि किशोरी कक्षा 11 की छात्रा की इसके अलावा उसका एक भाई है। मामा के घर पर किशोरी की अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को भेजी गई। जिस पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदनगृह चिचौली भेज दिया। मृतका के पिता नीरज पाठक का कहना है कि उनकी पुत्री सीढियों से नीचे गिर गई जिसके कारण घटना घटित हुई है। फिलहाल मौत का स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो सका है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इस संबंध में जब मृतका के मामा संजय दुबे से दूरभाष के माध्यम से जानकारी चाही तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए कुछ देर में बात करने के लिए कहा, इसलिए घटना की विस्तृत जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button