उत्तर प्रदेशलखनऊ

महात्माज्योतिबा राव फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
11अप्रैल 2023

#औरैया।

महात्माज्योतिबा राव फुले की जयंती को भाजपा कार्यालय तुर्कीपुर में धूमधाम से मनाई गयी। मुख्य अतिथि और जिला पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। ज्योतिबा राव अमर रहे नारे लगाए गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी ने कहा देश की आजादी के बाद से पिछड़ों को जो सम्मान भारतीय जनता पार्टी में मिला है। वह किसी भी पार्टी के शासनकाल में नहीं मिला। केवल इस्तेमाल किया गया। वोट लेने के बाद इनके साथ राजनीत हुई। जिससे आज तक विकास नहीं हो सका। कुछ पिछड़े वर्ग के समुदाय के लोग अपने लोगों को नियुक्तियां कर धन वसूलते थे। नौकरी नहीं लगती थी, पैसे वापस मांगते थे। नहीं दिया जाता था, ज्यादा प्रेस डालने पर उनको हमेशा-हमेशा के लिए दफन कर दिया जाता था। आज भाजपा शासनकाल में चारों तरफ अच्छा माहौल है, सभी लोग चैन से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने हर घर में शौचालय पात्रों को आवास जो गरीबों को महती आवश्यकता थी और तमाम सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया है। वह किसी धर्म संप्रदाय के आधार पर लाभ नहीं मिला। हर जाति हर समुदाय के लोगों को लाभान्वित कराया गया।
देश के विकास के लिए शिक्षा के द्वार खोलने वाले ज्योतिबा राव फुले आज हमारे बीच नहीं है।भाजपा उनके बताए हुए पदचिन्हों पर चल कर देश को विश्व गुरु बनाने में विशेष योगदान कर रहा है। देश में सबसे ज्यादा अगर कोई समाज है तो पिछड़ा समाज, पिछड़ा वर्ग की सबसे ज्यादा आबादी है। इस समाज का विकास ही देश का विकास है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में राजा और रंक संविधान के आधार पर दोनों को अधिकार है कि अपना समुचित विकास कर सके। भाजपा शासनकाल में विधवा, विकलांग व किसान सम्मान निधि से सम्मानित किया जा रहा है। देश में भय मुक्त समाज की स्थापना की जा रही है। गुंडों और आतंकियों का सफाया किया जा रहा है, किसानों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के विकास के लिए नई-नई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, जिससे देश का समुचित विकास हो सके। उन्होंने आव्हान किया आगामी होने वाले चुनाव में जाति संप्रदाय न देखते हुए सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को नगर परिषद नगर पंचायत सभासद के चुनाव में भरपूर सहयोग कर जिताने का कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष माधव सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर अमरचंद राठौर, अमर सिंह राजपूत, जगमोहन चौहान, मंडल अध्यक्ष यतेंद्र गोड, दिनेश शुक्ला किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अनिल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ओबीसी, राजू कुशवाहा, राजेंद्र सिंह जिला कार्यालय प्रभारी मोहन दर्जी, कमलेश निषाद, अनिल अवस्थी मंडल उपाध्यक्ष, सत्येंद्र, इंजीनियर जीतू, कमलेश पाल, अमरपाल धनगर, सौरभ राजपूत,, शिवेंद्र सिंह, रामवीर गुर्जर सहित तमाम भाजपा नेता एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button