उत्तर प्रदेशलखनऊ

थाना सिकंदरा में परगना धिकारी सिकंदरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना दिवस।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
8 अप्रैल 2023

सिर्फ तीन शिकायतें थाना दिवस पर हुई दर्ज 4 घंटे तक पसरा रहा सन्नाटा

सिकंदरा कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान थाना दिवस थाना सिकंदरा के आगंतुक कक्ष में परगना धिकारी सिकंदरा डॉक्टर पूनम गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें करीब आधा दर्जन लेखपालों के अलावा थाना प्रभारी सिकंदरा संजेश कुमार पुलिस सब इंस्पेक्टर आदि लोग मौजूद थे। प्राप्त खबरों के अनुसार आज थाना परिसर सिकंदरा के आगंतुक कक्ष में संपूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन फरियादियों का भयंकर सन्नाटा देखा गया। मात्र 3 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। जिसमें एक फरियाद का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष दो फरि यादें पुलिस एवं राजस्व से संबंधित बताई जाती है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button