उत्तर प्रदेशलखनऊ

हत्या कांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मेजा पुलिस नेअभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ
उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
GT-7 0008

प्रयागराज मेजा सोमवार को इसौटा दिया।गौरतलब है कि मेजा थाना अंतर्गत सोमवार को विजय शंकर मिश्र पुत्र स्व0 भूपति राम मिश्र नि0 इसौटा द्वारा अपनी पुत्री प्रिया मिश्रा की हत्या के सम्बन्ध में मेजा थाना में तहरीर दी गयी थी, जिसके आधार पर थाना मेजा में मु0अ0सं0 177/23 धारा 302 भादंवि0 बनाम नीरज पाण्डेय पुत्र रामाज्ञा पाण्डेय नि0 इसौटा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मेजा पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतका प्रिया मिश्रा के छोटे भाई विवेक मिश्रा पुत्र विजयशंकर मिश्रा द्वारा अपनी बहन का नीरज पाण्डेय के साथ अफेयर होने के कारण आवेश में आकर अपनी इकलौती बहन प्रिया का सोमवार को सुबह अपने ही घर में हत्या कर घटना के साक्ष्य को नष्ट करने का भी प्रयास किया गया। विवेचना टीम में प्रभारी निरीक्षक मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र,उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी कोहड़ार,हे0का0 अरविन्द चौबे, हे0का0 अजय कुमार सिंह और हे0का0 संजय पाण्डेय द्वारा बुधवार को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक कुल्हाड़ी बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मेजा थाने में मु0अ0सं0 177/23 धारा 302/201 भादंवि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आपको बता दें कि मेजा पुलिस द्वारा उसी दिन ऑनर किलिंग की शक की सुई मृतका के भाई पर ही घूम रही थी।बुधवार को विवेचना के दौरान पुलिस को पक्का सबूत मिला और घटना का 24 घंटे के अंदर अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button