विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

जानकारियां देने के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का किया प्रचार- प्रसार
जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
7 अप्रैल 2023
#औरैया।
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के आदेशानुसार शुक्रवार को शहर के 50 शैय्या जिला अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को विधिक एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारियां दी गई। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया।
शुक्रवार को 50 शैय्या जिला अस्पताल में मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वाती चन्द्रा की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जब कोई महिला मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होगी तभी वह एक स्वस्थ संतान को जन्म दे सकती है। जो एक अच्छे समाज के निर्माण में सहायक होती है। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इससे बचने की सलाह दी। डॉ. शत्रुघन कटियार ने विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व बताते हुए लोगोें को बीमारियों से बचाव व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. सुनीता सागर ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति खानपान से सम्बंधित जानकारियां दी। डॉ. विनोद कुमार ने हृदय रोग से सम्बंधित जानकारियां दी और इससे बचने के उपाय बताये। पीएलवी रविदत्त ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर का संचालन पीएलवी ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया। शिविर में डॉ. मंजू सचान, डॉ. निधि गुप्ता, लेखपाल अगम तिवारी, लेखपाल शशांक दुबे, सुभाष चन्द्र, शिव सागर, राधा मिश्रा, पल्लवी शुक्ला, रमनलाल समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।