उत्तर प्रदेशलखनऊ

1.65 करोड़ की लागत से होगा गौशाला का निर्माण इस विकास से नगर पंचायत नगरा होगा सुसज्जित

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश वर्मा नगरा
GT70035

नगरा बलिया ।नगर पंचायत नगरा के विकास के लिए योजना का पिटारा खुल गया है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाहू ने नगरा के ब्राह्मणपुरा मार्ग स्थित लगभग तीन एकड़ भुभाग पर 1 करोड 65 लाख की लागत से “कान्हा गौशाला” के लिए शिला पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ विधि विधान से किया। इस गौशाला के बन जाने आवारा पशुओं के लिए व्यवस्थित शरणगाह होगा। इसके शिलान्यास होने से क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रिजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मिशन विकास तेज गति से लोगों को राहत पहुंचा रहा है। सरकार की सारी योजनाओं से आम आदमी सीधा लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर बनी इस सरकार का सबका साथ सबका विकास मूल मन्त्र है। जिस तरह से हर क्षेत्र में धुआंधार विकास हो रहा है उससे हर लोग आशान्वित होकर भाजपा को साथ देने के लिए तत्पर हैं। इस गौशाला के चालू हो जाने से क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा आगे यही धार बनी रही तो नगर पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है जिससे और मजबूती से विकास दौड़ता रहेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, कैलाश बिहारी सिंह, शशि प्रकाश चौरसिया, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, प्रमोद कुमार सिंह पप्पू, पृथ्वीपाल सिंह, आईटी सेल जय प्रकाश जायसवाल, डा मिलन राम, भोला कन्नौजिया, दीपक कुमार, संजय पासी, योगेन्द्र यादव, काशीनाथ जायसवाल, मनोज सिंह, फतेह सिंह, प्रमोद पाठक, राजू सोनी, अमरेन्द्र सोनी, राहुल शर्मा, संजय पाण्डेय, जक्सन सिंह, योगेन्द्र पाण्डेय, रविश शर्मा, दीपक पाण्डेय आदि रहे। अध्यक्षता व संचालन अरविन्द सिंह ने किया। रामकरण सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इओ ब्रिजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button