लखनऊ

पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर : मो.रिजवी

गलोबल टाइम्स7
न्यूज नेटवर्क
तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय
GT 7 0021

सिकंदरपुर(बलिया) पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की नदी में डुबकी लगा रहा है।तहसील,थाने,और ब्लाको में भ्रष्टाचार चरम पर है। उक्त बाते समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को क्षेत्र के नवरतन पुर के सदगुरु मलवार धाम के कैंपस में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मो जियाउद्दीन रिजवी ने कहा।उन्होंने कहा की तहसील और थानों में दलालों की बोलबाला है।बिना दलालों से मिले कोई सही काम भी नहीं हो रहा है।विकास के सारे काम ठप्प पड़े है।सिर्फ दलाली का धंधा सभी आफिसो में चल रहा है।क्षेत्र के ईटही, लीलकर, और इसार पिथापट्टी में किसानों की गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गई।किंतु अब तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली।इस सरकार को किसानों, मजदूरों,गरीब,छात्रों, बेरोजगारों से कोई लेना देना नहीं है।यह सरकार सिर्फ उद्योग पतियों के लिए काम करती है।गौतम आदानी के भ्रष्टाचार को ढकने के लिए पूरी सरकार और पूरा सरकारी अमला लगा है।पूरे देश में अघोषित एमरजेंसी लागू है।किसी को बोलने का अधिकार नहीं है।जो भी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेगा ।उस पर फर्जी मुकदमे कर जेल में डाल दिया जा रहा है। सरकार के गलत नीतियों का विरोध करने वालो को ई डी और सीबीआई से डराया जा रहा है।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवम सलेमपुर लोक सभा प्रभारी रामा शंकर राजभर ने कहा कि पुरे देश की जनता त्रस्त हैं।भाजपा सरकार से निजात चाहती है।2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जायेगा।बैठक में हरिकृष्ण पासवान,नंदू चौहान,संतोष यादव, डा शतीश राजभर,अनंत मिश्रा,राजेंद्र यादव,शिव जी त्यागी,राम जी यादव,भीष्म यादव, सोमेंद्र राय,प्रेम प्रकाश राय,विवेक सिंह देवनारायण यादव,हृदय यादव, डबलू सिंह,विश्वनाथ यादव आदि लोगो ने अपना विचार व्यक्त किया।बैठक में सर्व सम्मति से तहसील में धरने का निर्णय लिया गया।तहसील घेरों का कार्य क्रम तिथि चुनने का अधिकार नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है।बैठक की अध्यक्षता राम नारायण यादव कर्नल साहब एवम संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button