विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकास खंड सुमेरपुर के प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में आज दिनांक 01/04/2023 से नए शैक्षिक सत्र का जोरदार स्वागत और आगाज हुआ , विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान,जागरूकता रैली निकाली गई , विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत तथा नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन ,पुष्प अर्पित कर किया गया , कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनोद सिंह ने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभभावको को प्रेरित किया , ARP श्री आशेंद्र सिंह ने परिषदीय विद्यालय में मिलने वाली निशुल्क और उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुविधाओं के बारे में चर्चा की एवं कोई भी बच्चा विद्यालय में जाने से वंचित न रहने हेतु अभिभावकों से आग्रह किया, ARP श्री रवि शंकर पांडेय ने निपुण भारत मिशन के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। इंचार्ज शिक्षिका श्रीमती स्वर्णा पांडेय ने नवीन सत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने हेतु अभिभावकों को आश्वस्त किया एवं विद्यालय में बच्चों का नामांकन करवाने हेतु अभिभावकों से अपील की , कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधान जगतपुर द्वारा गत सत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगतपुर, प्रा वि जगतपुर के बच्चों के अभिभावक, संभ्रांत व्यक्ति, ग्रामवासी , ARP आशेंद्र सिंह,रवि शंकर पांडेय ,लोकेश मिश्रा इंचार्ज शिक्षिका स्वर्णा मिश्रा सहायक शिक्षिका अंजली कुशवाहा शिक्षामित्र सन्नो तिवारी एवं अवधेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न क्षेत्र वासियों की गरिमामय उपस्थिति रही






