बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

जीटी-70025 ओम कैलाश राजपूत फफूँद संवाददाता।
1 अप्रैल 2023
#फफूंँद,औरैया।
शुक्रवार की रात्रि तेज हवाओं के साथ जनपद औरैया मे हुई बेमौसम बारिश व कही-कहीं ओले भी पड़े जिससे किसानों की दिलों की धड़कन बढ़ गई बेमौसम फसलों की बरबादी का मंजर देख किसान गहरे सदमे में डूब गए बारिश से खराब हुई फसल को देखकर किसान आंसू बहा रहे हैं अन्नदाता इतनी मेहनत करके खेतों में रातों में अन्ना गौवंश की रखवाली करते हैं और रही बची कसर इस बेमौसम बारिश ने पूरी कर दी। किसानों को एक ही चिंता सताए जा रही है कि जो क्रेडिट कार्ड से व साहूकारो से जो रुपए कर्ज लिए है कैसे अदा करेंगे और कैसे परिवार का भरण-पोषण करेंगे। किसानों का कहना है किसी तरह आवारा गोवंशो और आवारा साड़ों से फसलों को बचाया और जब किसानो को सिंचाई की जरूरत थी उस समय बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी जब खेतों में फसल पककर तैयार हो गई है तो बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि किसानों पर सितम ढाए हुए है। किसान शशिकांत निवासी पतरा, मानसिक जसा का पुरवा, योगेन्द्र सिंह पाल गांव खिरिया, ओम प्रकाश तिवारी गांव केशमपुर का कहना है जब अन्नदाता का पेट खाली रहेगा तो शहरों में आलीशान बिल्डिंग में रहने वाले लोगों का पेट कैसे भरा जाएगा।






