उत्तर प्रदेशलखनऊ

कलश यात्रा के साथ शुरू हई शिव महापुराण कथा एवं पार्थिक रुद्राक्ष हुआ पूजन !

कलश यात्रा के साथ शुरू हई शिव महापुराण कथा एवं पार्थिक रुद्राक्ष हुआ पूजन

जीटी-70025 ओम कैलाश राजपूत फफूँद संवाददाता।
1अप्रैल 2023

#फफूंँद, औरैया।

नगर के मुरादगंज तिराह पर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर शिव महापुराण कथा शनिवार से शुरू हुई। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। श्री शिव महापुराण कथा 1 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्र (कानपुर वाले) के मुखारविंद से शिव महापुराण का वाचन किया जाएगा। कथा शुरू होने से पूर्व महा कालेश्वर मंदिर से कथा स्थल तक एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मोतीपुर, फफूंँद चौराहा, मौहल्ला चमनगंज तिराह, ख्यालीदास आश्रम, महावीर मंदिर होते हुए मुरादगंज तिराह स्थित कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं जल से भरा कलश सिर पर रखकर चल रही थी। कलश यात्रा के अंत में कथा व्यास पंडित श्री प्रदीप जी मिश्र महाराज चल रहे थे। कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचीं। यहां पर विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास प्रदीप जी मिश्र ने अमृतमयी शिव महापुराण कथा के महात्म्य से श्रद्धालुओं को जीवन का मर्म समझाया। उन्होंने श्रीरामचरित मानस में वर्णित शिव की महिमा को बताया। कहा, जिसके साथ शिव हैं, शक्ति भी उसी के पास होती है।महाकाल का पूजन और ध्यान अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करने वाला होता है। उन्होंने शिव पूजन किए जाने की वजह, विधि और पूजन के लिए प्रयोग किए जाने वाले जल, बेलपत्र, धतूरा आदि के बारे में जानकारी दी। श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन समस्त नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button