राम नवमी के अवसर पर निकाली गई राम रथ यात्रा

सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ रथ यात्रा का आयोजन
जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
30 मार्च 2023
#औरैया।
स्थानीय मोहल्ला तिलक नगर नुमाइश मैदान से गुरुवार को सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में श्री राम रथ यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा नुमाइश मैदान से चलकर जमालशाह होते हुए सुभाष चौक पहुंची। इसके उपरांत शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए पुनः नुमाइश मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यह रथयात्रा डीजे के साथ चल रही थी। यात्रा के साथ चल रहे हनुमान भेषधारी बालक आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा की चात स्वागत किया गया इसके अलावा जलपान की भी व्यवस्था की गई। रथ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन आगे-आगे चल रहा था।

नवदुर्गा समापन नौमी के अवसर पर गुरुवार को शहर के नुमाइश मैदान से श्री राम रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सुभाष चौक से अस्पताल ब्लॉक गेट जेसीज चौराहा फफूंँद रोड जनक दुलारी इंटर कॉलेज, बड़ी माता मंदिर, पक्का तालाब, गोविंद नगर गेट, होते हुए भोलेश्वर मंदिर, दिबियापुर रोड से भ्रमण करते हुए पुनः नुमाइश मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा डीजे के साथ चल रही थी। जिसमें उत्साही भक्तगण जय श्रीराम का घोष कर रहे थे। श्रीराम रथ यात्रा का शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके अलावा जलपान की भी व्यवस्था की गई। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन आगे आगे चल रहा था। यात्रा में सनातन सेवा समिति के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से शिवम सक्सेना, सत्यम गौड़, शिवम शुक्ला, शिखर शुक्ला, जलज भार्गव, विपुल सक्सेना, श्यामजी सेंगर, देवाशीष नायक व अभिषेक तिवारी का विशेष सहयोग रहा।





