उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिन्दू नव वर्ष पर नगरा मे आरएसएस का एतिहासिक पथ संचलन

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क ओमप्रकाश वर्मा नगरा

नगरा बलिया। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष मे प्रतिपदा पर नगरा के इतिहास मे पहली बार पथ संचलन संचलन का कार्ययक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी स्वंयसेवक ओम् लिखा भगवा झण्डा के साथ हाथों में दण्ड लिये कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। पथ संचलन का बाजार में जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत होने से मनोरम दृश्य आतुर दृृृष्टि लगाकर करते रहे। पथ संचलन में शामिल स्वंयसेवक नगरा सिकंदरपुर मार्ग, नगरा रसडा मार्ग, नगरा भीमपुरा मार्ग व नगरा बिल्थरारोड मार्ग का भ्रमण किया। संघ के पथ संचलन में अनुशासन व समयबद्धता देखी गयी। सर्व प्रथम भारत माता व संघ के संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वज को प्रणाम कर पूजा की गयी। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पथ संचलन को देखने के लिये सडकों पर बडी संख्या नगरवासी मौजूद रहे। स्वंयसेवक भारत माता की जय व वंदेमातरम की जयघोष कर रहे थे। वक्ताओं ने लोगों से राष्ट्र निर्माण में कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिये युवा आगे आयें। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष व घोष दंड शामिल थे। पथ संचलन से पूर्व बौद्धिक कार्यक्रम में संगठन गढे चलो, सुपंथ पर बढे चलो, भला हो जिसमें देश का वो काम सब किये चलो गीत गाया गया। पथ संचलन में प्रांत सह कार्यवाह विनय जी, नगर संघ चालक बजरंगबली सिंह, सह जिला संघ चालक डा. रामबाबू , रसड़ा जिला प्रचारक अनुज जी, राजू सोनी, प्रेम जी, पूर्व राज्यमंत्री छट्ठू राम, अरविंद नारायण सिंह, सौरभ किशोर मिश्र, देवनारायण प्रजापति, राजीव सिंह चंदेल, जयप्रकाश जायसवाल, राधेश्याम सिंह, वेद प्रकाश सिंह, सुरेश सोनी, शामिल रहे। अध्यक्षता ज्योतिष मार्तंड डा. शिवकुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान सुरक्षा की व्ययवस्था मे थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह पीएसी बटालियन सहित मय फोर्स उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button