ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी पहुंचे अपह्रत बच्चे के घर

पुलिस प्रशासन की भूरि- भूरि की प्रशंसा
जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
24 मार्च 2023
#औरैया।
आज शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के जिला अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी अपने संगठन के पदाधिकारियों युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, शशांक दीक्षित व ककोर ग्राम अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी तथा संगठन के इलेक्ट्रिक मीडिया प्रभारी विकास अवस्थी के साथ अपह्रत बच्चे के घर कनारपुर पहुंचे और अपहृत बच्चे का हालचाल जाना।
बच्चे के बाबा पंडित राज कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस प्रशासन विशेषकर पुलिस कप्तान चारू निगम और थाना अध्यक्ष भोला सिंह रस्तोगी की सक्रियता और सहयोग से बच्चा सही सलामत बरामद हो गया है। मुंह दबाने के कारण कुछ हल्की चोटे आयी हैं। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। बच्चे के पिता और बाबा पंडित राज कुमार दुबे ने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग की भी प्रशंसा की। जिला अध्यक्ष पंडित ब्रज किशोर तिवारी ने पुलिस प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस कप्तान चारू निगम की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। उनके नेतृत्व में अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है, और आगे अपराधी ऐसे अपराध करने से डरेंगे। गौरतलब है कि जिस प्रकार पुलिस प्रशासन ने अपहृत बच्चे को सही सलामत बरामद करके अपराधियों की गिरफ्तारी की और एक अपराधी का एनकाउंटर करते हुए पैर में गोली मारी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है।