उत्तर प्रदेशलखनऊ

फीता काटकर किया खाटू श्याम जागरण का उद्घाटन

जीटी-70022 ओम कैलाश राजपूत फफूँद संवाददाता।
24 मार्च 2023

#फफूंँद,औरैया।

आज ग्राम बरौआ में खाटू श्याम जी के जागरण भव्य आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पंडित उदय पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय परशुराम मोर्चा के संरक्षक श्रीकांत पाठक व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित ब्रज किशोर तिवारी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय परशुराम मोर्चा के संरक्षक श्रीकांत पाठक व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित ब्रज किशोर तिवारी ने फीता काटकर जागरण का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों लोगों ने भगवान खाटू श्याम जी का पूजन अर्चन करके जन कल्याण के लिए हवन में आहुति दी, और हारे का सहारा भगवान खाटू श्यामम जी का आशीर्वाद लिया।इसके बाद राष्ट्रीय परशुराम मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप पाठक अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला कोषाध्यक्ष विवेक दीक्षित तथा संगठन जिला सचिव विवेक शर्मा व चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवांशु शुक्ला व चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष उदय पांडे तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शशांक दीक्षित व अभिषेक त्रिपाठी तथा ककोर ग्राम अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी के अलावा क्योंटया गांव के प्रधान अखिलेश पांडे, डब्बू मिश्रा और गोपाल पांडे, राजू पांडे, मधुर अग्निहोत्री, बबलू दीक्षित आदि बडी संख्या में ब्राह्मण बंधु शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button