उत्तर प्रदेशदेशलखनऊ

हिन्दी नूतन वर्ष प्रतिपदा पर नव वर्ष के साथ आद्य सर संघ संचालक डा केशवराव बलिराम हेडगवार का मनाया जयंती

ग्लोबलटाइम्स-7डिजिटलन्यूज नेटवर्क बलिया लल्लन बागी

बलिया॥ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नूतन वर्ष (नव वर्ष हिन्दी) प्रतिपदा संत्सवर विक्रमी संवत् 2080,चैत् रामनवमी पर अमर शहीद भगत सिंह इण्टर कालेज के प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा गुरूवार की सांय नूतन वर्ष एवं आद्य सर संघ चालक डा. केशवराव बलिराम हेडगवार की जयंती पर विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे सैकड़ों स्वयं सेवक स्थानीय अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज से पथ संचलन करते हुए नगर के प्रमुख व विभिन्न मार्गों भगत सिंह इन्टर कालेज से बस स्टेशन प्यारेलाल चौराहा मुंसिफ तिराहा श्री नाथ बाबा चौराहा ब्रम्ह स्थान भगत सिंह तिराहा होते हुए पुनः अमर शहीद स्कूल पर पहुंचे। हाथी घोड़े के साथ पथ संचलन स्वयं सेवकों पर नगर वासियों ने जगह जगह पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत अभिवादन किया।

स्वयं सेवको के जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर ही राममय रहा। मुख्य वैद्धिक वक्ता सह प्रांत कार्यवाह विनय ने भारतीय नव वर्ष एवं ईसाई नव वर्ष के बीच क्या विद्धोषता है और संघ अपने 98 वर्ष के जीवन काल में क्या प्राप्त किया और भविष्य में क्या चुनौतियां हैं इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष महंत कौशलेंद्र गिरी सहित दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मिकी त्रिपाठी, डा. रामबाबू, गोविंद नारायण सिंह, श्याम कृष्ण गोयल, बृजराज सिंह, अजय पाण्डेय, संजय सिंह, अविनाश सोनी, मंगल सिंह, अमित सिंह, विद्याभूषण आदि सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम, कोतवाल हिमेन्द्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर निहार नंदन कुमार सहित कई थानों की फोर्स लगी रही।

फोटो सहित

Global Times 7

Related Articles

Back to top button