उत्तर प्रदेशलखनऊ

देवास जिले में छोटा टिगरिया से रसूलपुर तक लगभग 04 करोड 87 लाख रूपये से लगभग 06 किलोमीटर मार्ग छबनने से 25-30 ग्रामों के नागरिकों को मिलेगी सुविधा


*GT-7*

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजीटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास देवास म.प्र.

देवास, 16 मार्च 2023/ लोक निर्माण विभाग अंतर्गत छोटा टिगरिया से रसूलपुर तक 05.70 कि.मी. लम्बा मार्ग बनने से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को लाभ होगा। देवास जिले के छोटा टिगरिया से रसूलपुर मार्ग लम्बाई 5.70 कि.मी. लागत राशि लगभग 04 करोड 87 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। मार्ग पर कुल 17 पुल-पुलियाओं का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। मार्ग के निर्माण से आस-पास के लगभग 25-30 ग्रामों के लोगों को लाभ होगा मार्ग एक ओर देवास बायपास मार्ग से जुड़ते हुए देवास शहर तहसील एवं जिला मुख्यालय को जोड़ता है एवं दूसरी ओर राजौदा कैलोद डबलचौकी मार्ग से जुड़ता है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button