उत्तर प्रदेशलखनऊ

संकल्प ने किया वार्षिक समागम व होली मिलन समारोह

–पहली अप्रैल को होगा महामूर्ख सम्मेलन

–डॉ. इन्दु अजनबी ने किया संचालन

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

फै़याज़उद्दीन साग़री

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प ने वार्षिक समागम व होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष हिमान्शु पाराशरी व महासचिव विजय तुली ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात निर्णय लिया गया कि पहली अप्रैल को संस्था द्वारा परम्परागत महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

गुरु नानक पाठशाला के प्रांगण में आयोजित हुए कार्यकम में संस्था अध्यक्ष हिमान्शु पाराशरी ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संस्था संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने संस्था के उदेश्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. सोम शेखर दीक्षित व डॉ. रवि मोहन ने होली की शुभकामनाएं दीं व संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। संचालन करते हुए कवि डॉ. इन्दु अजनबी ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों पर काव्य फुहारें छोड़ीं। इस मौके पर संरक्षक सुनील अग्निहोत्री, डॉ. अनुराग अग्रवाल, गीता पाण्डेय, गीता त्रिवेदी, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. एसके मिश्र, प्रवीण मिश्र, डॉ. राजेन्द्र कुशवाहा, अजय गुप्ता, डॉ. एमएन शुक्ल, कंचन मिश्र, हरमीत कौर, ज्योति गुप्ता, डॉ. सुरेश मिश्र, राजीव गुप्ता, डॉ. केके शुक्ला, शशि गुप्ता, नरेश चन्द्र त्यागी, रेनू सक्सेना, रचना चांदना, रश्मि शुक्ला, रमेश शंकर पाण्डेय, चन्द्र देव अवस्थी, धर्मेन्द्र दीक्षित, सरदार रवीन्द्र सिंह, अनामिका अवस्थी, नितेश गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार मिश्र, सुनीता गुप्ता, तेजवीर गुप्ता, नीरज अवस्थी, अनूप वर्मा, पूनम शर्मा, मनमोहन त्रिपाठी, कृष्ण विनोद मिश्रा, शरद गुप्ता, मोहन ग्रोवर, सुधांशु त्रिपाठी, आशा तिवारी व सुभाष अवस्थी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अन्त में आभार गुरु प्रकाश होरा ने व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button