100 वर्षों से भरथना आर्य समाज मंदिर नगर के मुख्य चौराहे पर यज्ञ करके मना रहा है होली का त्यौहार

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा- भरथना आर्य समाज मंदिर द्वारा पिछले 100 वर्षों से होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से नगर के मुख्य चौराहे पर यज्ञ करके मनाया गया। साथ ही नगर के सम्मानित लोगों द्वारा आपस में गुलाल अबीर लगा कर एक दूसरे से गले मिलते हैं। इस यज्ञ को ब्रह्मा भगवान दास जी द्वारा संपन्न कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने होली पर्व क्यों मनाते हैं उसके बारे में भी आए हुए लोगों को जानकारी दी ।उन्होंने इस त्यौहार को किसानों की नई फसलें आती हैं उनको यज्ञ में भोग लगाते हैं नई फसल को देखकर खुशी का माहौल रहता है बुलाते हैं गाते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं होली की शुरुआत कहां से हुई एक दूसरा मत है इसके साथ ही उन्होंने होलिका और प्रहलाद की कहानी का वर्णन भी किया।
यज्ञ के मुख्य यजमान प्रदीप पोरवाल व यज्ञ में सत्यवान गुप्ता राजा, सनजुवान मोहन आर्य, मूलचंद आर्य, देवेंद्र भंसाली, सत्यदेवआर्य, अरोड़ा, अनिल आर्य, रिसिया, राजकमल गुप्ता, नील कमल गुप्ता,पवन पोरवाल, उमेश आर्य, अजय शर्मा, महेश मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, अतुल आर्य आदि लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी।
भरथना आर्य समाज के उपाध्यक्ष राजा पोरवाल ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी ।