उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 20 मार्च को

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।

औरैया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रम 20 मार्च को चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने दी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक अपना आवेदन संबंधित कार्यालय खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत स्तर पर दो प्रतियों में आयोजन तिथि से तीन दिन पूर्व तक अवश्य जमा करा दें। उन्होंने बताया कि पात्रता में आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक न हो, विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री कि आयु 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। विवाह के लिए निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांगों हो, को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। कन्या के अभिभावक जनपद औरैया के स्थानीय निवासी हो एवं अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत रुपए 35 हजार रुपये कन्या के खाते में एवं 10 हजार रुपए नवीन गृहस्थी के लिए सामान प्रति जोड़ा व्यय किया जाएगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button