उत्तर प्रदेशलखनऊ

शुभ विधि विधान से हुआ होलिका दहन वही बुधवार को खेली जाएगी होली

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात मे पूरे विधि विधान के साथ होली का उत्सव पर सुबह शुभ महूरत में महिलाओं के द्वारा होलिका का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना का आशीर्वाद मांगा वही
होलिका दहन सोमवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ किया गया रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी ।

विदित हो कि 6-7 मार्च की रात्रि 2बजे पुखरायॉ नगर के गांधी आजाद नगर आनंदेश्वर मंदिर के पास 100 वर्ष पुरानी होली में ब्राह्मणोके द्वारा विधि विधान से होलिका दहन किया गया होलिका दहन से पहले आनंदेश्वर धाम मंदिर के बाहर बरसाने की होली टीटू एंड पार्टी के के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रस्तुत की गई वही सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा उसके पश्चात रात को 2:00 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । भोले बाबा के गणो के द्वारा मरशाने मे होली व राधा कृष्ण संग होली का अद्भुत दृश्य देखने को मिला यह आयोजन समाजसेवी राज किशोर अग्रवाल के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें नगर के सभी सम्मानित गण की सहभागिता रही। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग इसी समय होलिका दहन का आयोजन हुआ, होलिका दहन के मौके पर उपजिलाधिरी महेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय पुलिस चौकी प़भारी अनुज अवस्थी समाजसेवी गोविन्द मिश्रा मौजूद रहे वही लोगों को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी जिसमें शाम से ही होली के गीत गाते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर होलिका जलाई गई उसके बाद परिक्रमा कर लोग अपने गंतव्य को गए रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ बुधवार 8 मार्च को मनाई जाएगी वही शाम को बडेमहादेवन मन्दिर में होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा

Global Times 7

Related Articles

Back to top button