उत्तर प्रदेशलखनऊ

बिधूना में अवैध निर्माण से रास्ता अवरुद्ध किये जाने से भड़का आक्रोश

मोहल्ले वाले कार्रवाई के लिए थाना पहुंचे पुलिस से की शिकायत

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर को जाने वाले आम रास्ते पर निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किए जाने को लेकर मोहल्ले वालों का आक्रोश भड़क गया। पीड़ित लोगों ने भारी संख्या में कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर आम रास्ते को अवैध अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। पुलिस ने समस्या के निदान कराने का लोगों को भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर निवासी विनोद सिंह कुशवाह विनीता ज्योतिस्ना सुशील कुमार सिंह अमर सिंह चौहान चंद्रशेखर पोरवाल गुड्डी देवी राहुल राजपूत रविंद्र शर्मा कुलदीप लतीफ अली मूलचंद दिवाकर कुरेशा बेगम वेदप्रकाश सुरजीत श्रीकांत आदि लगभग 1 सैकड़ा से अधिक लोगों ने संयुक्त रूप से बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके मोहल्ले के लिए जाने वाले लगभग 14 फीट चौड़े आम रास्ते पर अखिलेशा पत्नी जितेंद्र कुमार द्वारा जबरन कब्जा कर एवं मकान निर्माण कर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है जिससे लगभग 250 परिवारों के सामने अपने घरों तक आने-जाने की समस्या उत्पन्न होने की आशंका पैदा हो गई है। पीड़ित लोगों द्वारा भारी संख्या में कोतवाली बिधूना पहुंचकर आम रास्ते से अवैध कब्जा हटवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई जिस पर कोतवाल जितेंद्र कुमार शर्मा ने मामले की जांच करा कर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button