उत्तर प्रदेशलखनऊ

भूसे से लदी हुई ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्राली धड़ल्ले से सड़कों पर हो रही संचालित। प्रशासन कार्रवाई करने में उदासीन।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
5 मार्च 2023

सिकंदरा कानपुर देहात। भूसे से लदी हुई ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्रालियों धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही है। जोकि खुलेआम दुर्घटनाओं का सबब बनता जा रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार मौजूदा समय में भट्टा मालिकों द्वारा लाही का भूसा ईट पकाने में धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। जिसके कारण गुणवत्ता विहीन ईंटो का निर्माण किया जा रहा है। जबकि वहीं पर ट्रैक्टर चालक अपने ट्राली में ओवरलोडिंग भूसा लादकर आए दिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिससे किसी भी समय आवागमन में दुर्घटनाओं का सबब बन गया है। क्या जिले के अधिकारीगण ध्यान देंगे। या फिर इसी तरीके से ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्रालियों संचालित होती रहेगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button