उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, नगर संवाददाता अनुज यादव औरैया।

औरैया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तथा माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कानून व अधिकारों के संबंध में सभागार कक्ष, खंड विकास अधिकारी, अजीतमल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम का संचालन विद्या सेंगर, सोशल कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया। महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा ने महिलाओं से संबंधित कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी तथा महिलाओं को हमेशा जागरूक रहने को कहा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वाति चंद्रा ने महिलाओं के कार्यस्थल पर होने वाले शोषण के विरुद्ध अधिकार के बारे में जानकारी दी तथा महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। स्थाई लोक अदालत की सदस्य विनीता पांडे ने दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, एडीओ पंचायत राज बहादुर, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार, पीएलवी गोविंद, आलेहसन, मयंक पुरवार, मिथुन चक्रवर्ती, किरन, सौरभ, संजीव के साथ साथ आशा कार्यकर्ता, पुलिस विभाग की महिलाएं, महिलाएं स्वास्थ्य कर्मी तथा महिलाएं शिक्षक उपस्थित रहीं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button