संवेदना ग्रुप ने बनाया युवाओं के लिए सेल्फी पॉइंट !

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। सेल्फी पॉइंट का आज धूमधाम से भागवताचार्य मनोज अवस्थी ने किया उद्घाटन।समाजसेवी संस्था संवेदना ग्रुप ने नगर की इण्डियन आयल पुलिस चौकी के पास बनाया है सेल्फी पॉइंट।उद्घाटन के दौरान सैकड़ो लोगों ने सेल्फ़ी पॉइन्ट पर पहुंचकर लिया सेल्फी का आनंद लिया। वीरांगना अवन्तिबाई पार्क पर बनाया गये सेल्फी पॉइंट का आज लोगो की काफी भीड़ जमा रही। लोगों में सेल्फी पॉइंट के पास फोटो खिंचवाने को लेकर होड़ लगी रही। अवंतीबाई पार्क के प्रबंधक का ग्रुप द्वारा सम्मान किया गया।
संवेदना ग्रुप द्वारा कई जनहित के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के युवाओं के लिए सेल्फी स्पॉट का बनाना एक अच्छी पहल है। संवेदना ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही एक कुछ और नवीन कार्य किये जायेंगे। भोजन बितरण, बुक बैंक, मुक्ति धाम रथ, एम्बुलेंस, वस्त्र बैंक, अंतयेष्टि स्थल, डीप फ्रीज़र जैसी कई सेवाएं संवेदना ग्रुप अनवरत संचालित कर रहा है। अवंतीबाई पार्क के प्रबंधक अनिल राजपूत का पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान ग्रुप के पदाधिकारी सक्षम सेगर ने कहा कि वह अवंतीबाई पार्क का सौंदर्यीकरण कराएंगे इसके लिए ग्रुप के द्वारा जो भी इमदाद की जा सकेगी कराएंगे। इस दौरान प्रमुख रुप से संजीव गुप्ता, अनुपम गुप्ता डा एसएस परिहार, भीमसेन सक्सेना, किशन गहोई, भानू सिंह, अमित यादव, गुरमीत सिंह, अखिलेश गुप्ता,अर्पित दुवे, अमोद पाण्डेय, दीपू वर्मा, श्याम त्रिपाठी, अनुराग अग्रवाल, मुकेश गहोई,सोनू सिंह परमार आदि लोग उपस्थित रहे।