उत्तर प्रदेशलखनऊ

तहसील भोगनीपुर मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 2023 के कैलेण्डर के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

???? सीडीओ वॉररूम कानपुर देहात????

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात-शनिवार दिनांक-04.03.2023 को तहसील भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत 2023 के कैलेण्डर का विमोचन श्रीमती नेहा जैन जिलाधिकारी महोदया, श्री बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस अधीक्षक, श्रीमती सौम्या पांडे मुख्य विकास अधिकारी, श्री महेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, श्री चन्द्रभूषण सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यालय अध्यक्षों के साथ साथ उपस्थित सभी लोंगों को कैलेण्डर वितरित किया गया, कैलेण्डर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड)/(सामान्य) एवं आपतकालीन नं0 जैसे-1090,181, 1076,112,1098,102,108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के डॉक्टर ए0के0 सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री गोरखनाथ भट्ट जिला विकास अधिकारी, सुश्री रिद्धी पाण्डेय बेसिक शिक्षा अधिकारी, डा0 अचल कुमार मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री दिनेश कुमार यादव परियोजना निदेशक, श्री विनोद कुमार यादव उपनिदेशक कृषि, श्री सुनील जिला पूर्ति अधिकारी, श्री राकेश यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी, तनु उपाध्याय पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, अनीता देवी तहसीलदार भोगनीपुर, मनीष द्विवेदी नायब तहसीलदार भोगनीपुर, श्री रामकिशोर जिला सेवायोजन अधिकारी, घनश्याम राठौर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, ए0के0 द्विवेदी प्रभारी वनाधिकारी, शिवम सिंह खंड विकास अधिकारी मलासा, हर गोविन्द खंड विकास अधिकारी अमरौधा, राजेश श्रीवास्तव श्रम परिवर्तन अधिकारी आदि जिला स्तरीय अधिकारियों सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button