उत्तर प्रदेशमध्यप्रदेशलखनऊ

सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा का किया निरीक्षण

आयुष्मान अभियान में पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक कार्ड बनाने के निर्देश दिए

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास, देवास म.प्र

देवास 02 मार्च 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य संस्था के विभिन्न वार्ड का निरीक्षण स्वास्थ्य गतिविधियों कार्यक्रमों की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं से चर्चा कर प्रदाय स्वास्थ्य सेवाओं की जानकरी ली। अस्पताल में साफ-सफाई और लैब में शासन द्वारा निर्धारित समस्त जांच करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ शर्मा ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली और निर्देश दिए कि अभियान में अधिक से अधिक पात्र हितग्राही के आयुष्मान कार्ड बनाएं। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने सीबीएमओ डॉ. राहुल श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि सुपरवाईजर और विकासखण्ड स्तर के सभी अधिकारी, क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवायें साथ ही स्वास्थ्य गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग करें। सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अस्पताल में आने वाले समस्त मरीजों को उपलब्ध कराएं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button