उत्तर प्रदेशलखनऊ

कच्चे मकान में लगी आग,महिला व एक भैंस झुलसी,गृहस्थी का सामान जलकर खाक।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ,उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)ओमप्रकाश विश्वकर्मा

प्रयागराज में करछना तहसील के पचदेवरा मोगलहा गांव में सोमवार की देर रात एक मकान में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला और भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। उनके अलावा अनाज, बर्तन, कपड़े, साइकिल, तीन पहिया ट्राली जलकर नष्ट हो गई। पता चलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है। करछना तहसील के मोगलगा पचदेवरा गांव के रहने वाले फूलचंद्र पटेल पुत्र कालू प्रसाद पटेल खेती किसानी करते हैं। उनके घर के लोग सोमवार रात खाना खाकर सो गए। आधी रात के बाद उनके कच्चे मकान में आग लग गई। जब तक लोग जगे, तब तक आग पूरे घर को अपने कब्जे में ले चुकी थी। घरवालों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू हुई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपट से फूलचंद पटेल की बहु सीमा उर्फ गुड़िया देवी 22 वर्षि झुलस गई। उनकी एक भैंस भी झुलस गई।
फूलचंद पटेल ने बताया कि आग में उनकी गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। उनके पास खाने तक का अनाज नहीं बचा है। इंस्पेक्टर करछना विश्वजीत सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पता चली थी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट तो कुछ चूल्हे की चिंगारी से लगी आग बता रहे हैं। जांच की जा रही है। आग लगने का असली कारण पता नहीं चल पाया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button