सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकासखंड सुमेरपुर में 95 जोड़ें सात फेरे लिए

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव विकासखंड सुमेरपुर में तीन विकासखंड के सामूहिक विवाह कार्यक्रम 95 जोड़ें सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लिए। बीघापुर तहसील के अंतर्गत विकासखंड सुमेरपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर कराए गए। जिसमें विकासखंड सुमेरपुर में बीघापुर, सिकंदरपुर कर्ण, सुमेरपुर ब्लॉकों का संयुक्त रूप से विवाह कार्यक्रम कराए गए। जिसमें कुल 95 जोड़ें ने सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला उपस्थित हुए। जिन्होंने प्रत्येक जोड़ों को आशीर्वाद दिया व अपने पैसे से प्रत्येक जोड़े को एक गोदरेज आलमारी दी। कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। शासन द्वारा दी जाने वाली प्रत्येक जोड़ों को दहेज उपहार भी दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी बीघापुर दयाशंकर पाठक सुमेरपुर विकास खण्ड अधिकारी संध्या रानी सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख योगेश बाजपेई बैजनाथ सिह गौरा पत्रकार रज्जन तिवारी पत्रकार प्रशांत तिवारी पत्रकार दिवाकर सिंह व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।