उत्तर प्रदेशलखनऊ
उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क,लखनऊ,उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)ओमप्रकाश विश्वकर्मा
प्रयागराज मे उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस का दावा है कि अरबाज की क्रेटा कार चला रहा था, जिस पर सवार होकर शूटर उमेश पाल की हत्या करने के लिए आए थे।नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई। उसने पुलिस पर गोली चलाई, इससे एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। उसके सीने और पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अरबाज को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।