धरना प्रदर्शन के बाद सांसद को सौंपा ज्ञापन

माफियाओं द्वारा भूसा डंप व अन्य समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
जनपद ईट निर्माता समिति ने किया धरना प्रदर्शन
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। जिला मुख्यालय पर जनपद ईट निर्माता समिति के पदाधिकारियों ने बिना परमिशन जनपद में चलाये जा रहे लाही का भूषा डंप करने व अन्य समस्याओं को लेकर के विरोध में तिरंगा मैदान में जोरदार धरना प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन के बाद इटावा औरैया सांसद रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन सौंपा पदाधिकारियों ने सांसद से समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की जनपद ईट निर्माता समिति के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि कोयले की विशेष अनुपलब्धता के कारण ईट भट्टों की फुकाई का कार्य कृषि सरसों के भूसे से किया जाता है लेकिन इस बार कुछ दूसरे प्रांतों से आकर माफियाओं ने जगह जगह भूसा खरीदने के केंद्र खोल रखे हैं। वह भूसा किसानों को भट्टों तक पहुंचने नहीं देते हैं। उन्होंने बताया कि भट्टों पर पहुंचने से पहले ही वह भूसे को खरीद कर दूसरे प्रांतों में अन्य जिलों के लिए लोड करा देते हैं। बहुत बड़े स्तर पर ओवरलोड हो रही है। जब कोई भट्टे वाला किसान की ट्राली को भट्टे पर ले जाने की कोशिश करता है, तो यह माफिया गुंडागर्दी पर उतर आते हैं। महामंत्री हरीश चंद्र वर्मा ने कहा माफिया इतने बड़े स्तर पर व्यापार कर रहे हैं, जबकि इनके पास न ही कोई परमिशन है और न ही जीएसटी का पंजीकरण है। सांसद को ज्ञापन देने वालों में निर्माता समिति के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाह के आलावा सोनू कुशवाह, रविंद्र तोमर, राहुल शुक्ला, मंजुल पांडे, जयवीर, राजेश राजपूत, अनिल गुप्ता, चंद्र मोहन चोपड़ा, रामू कटियार, केशव अग्रवाल, कल्लू राजपूत, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।






