उत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

चित्रकूट का सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में 24 घंटे रहता है मरीजों की भीड़ का आलम।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेषनारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
24 फरवरी 2023

चिकित्सा के मामले में कोई जोड़ नहीं। जिससे मरीजों के लिए बन गया चाहत का केंद्र।

सिकंदरा कानपुर देहात। आंखों की चिकित्सा के लिए सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट मरीजों के लिए आकर्षित केंद्र बन गया है। जिसके कारण हर दिन विभिन्न प्रदेश एवं सैकड़ों जनपदों से मरीजों का आवागमन अपने आप में एक अनोखा नजर आ रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क के संवाददाता शेष नारायण मिश्रा ने आज उपरोक्त हॉस्पिटल का दौरा कर अपने कैमरे में अस्पताल का अनोखा पन एवं आकर्षण बनने वाले नेत्र चिकित्सालय के विषय में जानकारी ली। तो सैकड़ों की तादात में मरीजों ने बताया नेत्रों की चिकित्सा के मामले में सदगुरु चिकित्सालय का कोई जोड़ नहीं है। जिसके कारण हर दिन हजारों की तादाद में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ती है। एवं 99% आंखों के मरीजों का ऑपरेशन होकर इलाज का सिलसिला निरंतर जारी रहता है। जिसकी सुबह से शाम तक चहल कदमी अपने आप ने स्वयं बयां कर रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button