उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लखना में बताए गए नशा से बचने के उपाय

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क र्रिपोर्ट

संजीव भदौरिया
लखना बकेबर

इटावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश माननीय श्री विनय कुमार द्विवेदी जी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सपा जिला अध्यक्ष माननीय श्वेता श्रीवास्तव जी के निर्देश पर कस्बा लखनऊ स्थित एक क्लीनिक पर एक शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में आने जाने वाले लोगों को एवं बैठे हुए कुछ नगरीय आगंतुकों को नशा मुक्त भारत बनाने एवं नशे से होने वाले परेशानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे इस अवसर पर प्राविधिक स्वयंसेवक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव रतन मिश्रा ने बताया की लोगों को नशे से जागरूक करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है इसमें हमने बताया है कि नशा एक एक अभिशाप है इसे अति शीघ्र छोड़ने और छुड़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए नशे से होने वाली हानियां बीमारियों एवं आर्थिक नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया उन्हें यह बताने की भी चेष्टा की गई कि नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार सदैव हैरान एवं परेशान रहा करता है एवं उसे आर्थिक क्षति भी होती है शारीरिक क्षति भी होती है नशा हर प्रकार से हमारे लिए नुकसानदेह साबित होता है अतः हमें किसी भी हालत में नशे से बचना चाहिए ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button