उत्तर प्रदेशलखनऊ

महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा जागेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब !


प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया भोले नाथ का जलाभिषेक
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
18 फरवरी 2023
शिवली कानपुर देहात, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हज़ारों भक्तों ने आशुतोष,अवढर बाबा भोले नाथ के पावन स्थल बाबा जागेश्वर धाम शिवली पहुंच कर भगवान भोले नाथ का श्रृद्धा और विश्वास के साथ जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया और मनवांछित कामना पूर्ण होने की प्रार्थना की |आज प्रातः काल से ही भक्तों का जमावड़ा भोले नाथ के दरवार में लग गया था हर हर बम बम के जयकारों से धाम का पूरा परिसर गुन्जायमान था |आध्यात्म की दृष्टि से महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत ही महत्व है, कहा जाता है कि आज ही के दिन महादेव भोले शंकर का विवाह माता पार्वती जी के साथ हुआ था, फाल्गुन महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान भोले नाथ और माता पार्वती जी के पाणिग्रहण संस्कार के अतिरिक्त चंद्रमास का ग्यारहवां महीना भी फाल्गुन होता है|प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों की टोली (समूह) द्वारा संगीत मय सुन्दर कांड का पाठ किया गया जिसमें प्रमुख रूप से निवर्तमान नगर अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्र, अशोक कुमार शुक्ला, अनुभव मिश्र, अमन पाठक, उमेश यादव अवनीश शुक्ला , राजकुमार तिवारी, विष्णु दीक्षित आदि भक्त जनों ने अपनी सहभागिता प्रदान की|सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए अपर जिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी मैंथा जितेंद्र कटियार ने भी भगवान भोले नाथ का भक्तिभाव से जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया|शाम होने पर भी भक्तों की भीड़ परिसर में दिखाई पड़ रही थी |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button