उत्तर प्रदेशलखनऊ

पानी की टंकी से कनेक्शन हेतु खोदी गई नालियां बनी मुशिवत

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी सहार ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम

कंचौसी औरैया
सरकार द्वारा चलाई जा रही शुद्ध पेय जल योजना के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत में जो पानी की टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है उसके लिए ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर में पानी की आपूर्ति के लिए नालियां खुदवाकर कनेक्शन पहले ही किए जा चुके है। कस्बा कंचौसी बाजार,ढिकियापुर और डेरा जोगी में रहने वाले लोगो का कहना कि नालियों को खोदकर उन्हें अच्छी तरह बंद नहीं किया गया इस कारण बुजुर्गों स्कूली बच्चों को आने जाने में बड़ी ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।कई बार बुजुर्ग और बच्चे इन नालियों में उलझ कर गिरने से चोटिल भी हो चुके है।यदि इन नालियों को शीघ्र ही बंद नहीं किया गया तो कोई भारी दुर्घटना घटित हो सकती है।लोगो ने शासन प्रशासन से इन नालियों ठीक तरह से बंद करने की मांग की है ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो। इस संबंध में जब बी डी ओ सहार से फोन पर जब जानकारी लेनी चाही तो फोन नही उठा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button