उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, औरैया तहसील संवाददाता इंजीनियर अनुपम गौतम।

अजीतमल,औरैया। व्यापार मंडल (कंछल गुट)जिला अध्यक्ष रवि कांत वर्मा उर्फ लाले वर्मा का नगर के पदाधिकारियों ने नगर में किया जोरदार स्वागत। अनिल कुमार गुप्ता युवा जिलाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नगर के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लाले वर्मा को ज्ञापन दिया और युवा जिलाध्यक्ष को बहाल करने की मांग की। मुरादगंज नगर अध्यक्ष रिंकू बिश्नोई ने भी युवा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को बहाल करने की मांग का समर्थन किया। मांग करने वाली टीम में युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित पोरवाल, नगर अध्यक्ष रवि कुमार वर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष पिंटू गुप्ता, नगर महामंत्री राजीव जैन, नगर कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष आमिर खान इत्यादि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर युवा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को पुनः पद पर आसीन करने की मांग की। जिसमें नगर के व्यापारीगण और नगरवासी मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button