गौशाला आश्रय केंद्र में गुणवत्ता परक चारा के अभाव में गायों की हो रही मौत।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
11 फरवरी 2023
गौशाला के बगल में मृतक गायों की अस्थि पंजर पर कुत्तों का चल रहा हमला।
पंचायत सचिव ने मौके पर जाकर मृतक गायों को कर्मचारियों द्वारा दफनाया।
सिकंदरा कानपुर देहात। प्रदेश की योगी सरकार लाखों रुपए प्रतिदिन गाय संरक्षण केंद्रों पर खर्च कर रही है। वहीं पर अस्थाई गौशाल केंद्र सिकंदरा तहसील के गांव बुधेडा डेरापुर ग्राम प्रधान की देखरेख में चल रहा है। केंद्र पर बधी लगभग 4 दर्जन गांव गुणवत्ता परख चारा के अभाव में निरंतर कमजोर होती नजर आ रही हैं। जिससे भुखमरी के कारण गायों के मरने का सिलसिला जारी है। आज दोपहर 2 बजे के लगभग गौशाला से मात्र 10 मीटर की दूरी पर मरी हुई 2 गांव के अस्थ पंजर अवस्था में कुत्ते नोच रहे थे। लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती है और आवारा कुत्ते मरी हुई गायों का कोप भजन बना रहे थे। इस बाबत ग्राम प्रधान नीरज ने हमारे संवाददाता को बताया कि यदि गाय मर जाती है तो हमारी क्या जिम्मेदारी है। वही पर ग्राम पंचायत सचिव आस्ता कटियार का कहना है कि मृतक गायों को कर्मचारियों द्वारा दफना दिया गया है। एवं ग्राम प्रधान को गायों के हरा चारा संबंधी खिलाने की दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।