लखनऊ

दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, खुले में रखें ट्रांसफार्मर ! Balrampur

ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश

सादुल्लानगर/बलरामपुर। खुले में रखें सादुल्लानगर क्षेत्र के कई ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अधिकांश ट्रांसफार्मर के चारों ओर जालियां नहीं लगी है। खुले में तार लटक रहे हैं। बिजली विभाग पूरी तरह से बेखबर है।सुभाष,मनोज,नसीम, मथुरा प्रसाद ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। शिकायती पत्र में कहा है । कि सुरक्षित ढंग से ट्रांसफार्मर रखने के लिए बिजली विभाग ने तमाम नियम बनाए हैं। ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए। ट्रांसफार्मर में आने वाली सप्लाई के तारों की गार्डिंग लगी होना आवश्यक है। ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना जरूरी है। लेकिन विभाग ने नियमों से खिलवाड़ कर ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। सादुल्लानगर बाजार में इंडियन बैंक के पास रखा ट्रांसफार्मर खुले में रख दिया गया है जिसके आसपास जाली का घेरा नहीं बनाया गया है। केवल खुला में ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। आसपास के लोगों को इसके पास से गुजरने पर करंट का भय लगा रहता है। बच्चों के चपेट में आने की संभावना रहती है। जिससे उनकी अधिक देखरेख करनी पड़ती है। प्रतिदिन इस रास्ते से स्कूली बच्चों की व अन्य लोगों को आवागमन रहता है। इस ओर से विद्युत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। सादुल्लानगर बाजार में ही रेहरा बाजार रोड पर रमजान मिस्त्री के सामने रखा हुआ ट्रांसफार्मर भी खुले में ही रखा हुआ है। जो दुर्घटना का दावत दे रहा है। आए दिन जानवर इस दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बिजली विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि खुला में रखें ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा लगाने के लिए सूचना विभाग को भेजी गई है। बजट मिलने के बाद ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा घेरे का इंतजाम कराया जाएगा।।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button