कानपुर देहात जनपद के स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से बिना डिग्री झोलाछाप डॉक्टरों की जनपद में भरमार।

ग्लोबल टाइम्स -7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
8 फरवरी 2023
जिले का स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करने में आखिर में क्यों हो रहा बौना साबित।
सिकंदरा कानपुर देहात। कानपुर देहात जनपद के प्रमुख कस्बों में जिले के स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से बिना डिग्री झोलाछाप डॉक्टर चिकित्सा मरीजों की धड़ल्ले से कर रहे हैं। लेकिन जिले का स्वास्थ्य विभाग दर्जनों बार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद हरकत में नहीं आ रहा है। जिससे स्पष्ट होता है। कि खाऊ कमाऊ नीति के चलते उपरोक्त झोलाछाप डॉक्टर निरंतर चिकित्सा करने का अंजाम मरीजों के प्रति दे रहे हैं। प्राप्त खबरों के अनुसार कानपुर देहात जनपद के प्रमुख कस्बों में जिले की स्वास्थ्य विभाग की कृपा से बिना डिग्री झोलाछाप डॉक्टर अकबरपुर, रूरा, मुंगीसापुर, सिकंदरा, रसधान, राजपुर, पुखरायां, संदलपुर, झींझक, मंगलपुर, खोजाफूल, हरिहरपुर, महटौली, कसोलर, मूसानगर, शाहजहांपुर, डेरापुर, शिवली, आदि दर्जनों कस्बों में गरीब मरीजों का इलाज धड़ल्ले से जारी है। उल्लेखनीय है कि दर्जनों बार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबरें प्रकाशित होने के बावजूद जिले का स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करने में निष्क्रिय साबित हो रहा है। अब देखना है कि क्या प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कानपुर देहात जनपद के झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ छापामार अभियान चलाकर कारगर कदम उठाएंगे।






