उत्तर प्रदेशलखनऊ

गांव गांव जाकर कानून की जानकारी दे पैरालीगल वालंटियर्स :संजय कुमार सिंह

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार

रसड़ा, (बलिया) तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव/ तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने आगामी 11 फरवरी को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु पैराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया।
शुक्रवार को अपने चेंबर में तहसील विधिक सेवा समिति के पैरालीगल वालंटियर्स की बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व वादों एवं बैंक ,बिजली विभाग ,मोटर दुर्घटना क्लेम से संबंधित वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने हेतु वे पूरे मनोयोग से जुटे ।उन्होंने बताया वह गांव गांव में जाकर लोगों को कानून की जानकारी दें तथा हर एक कमजोर व्यक्ति को कानून की मुफ्त सहायता मिले और लोग सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालतों में अपने मुकदमों का निस्तारण कराएं।साथ ही साथ वह सरकारी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करें।
उन्होंने कहा कि अगर छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर हो जाए तो मुकदमों का बोझ कोर्ट पर न पड़े। तहसील विधिक सेवा समिति की स्थापना का उद्देश्य यही है कि जनता की जो भी समस्याएं आ रही हैं उनका सूझबूझ के साथ मिल बैठकर के समाधान निकाला जाए।
इस बैठक में सर्व श्री श्याम कृष्ण गोयल, जे पी गिरी, गोपाल जी राजेश शर्मा, विवेकानंद तिवारी, विनोद शर्मा उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button