उत्तर प्रदेशलखनऊ

कस्बा खोजा फूल का मुख्य मार्ग जर्जर होने के कारण आवागमन में भीषण परेशानी

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
31 जनवरी 2023

आगामी 2024 तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बहिष्कार करने को होंगे कस्बा वासी मजबूर

सिकंदरा कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा का कस्बा खोजाफूल में काफी लंबे अरसे से कस्बे को जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भीषण परेशानी का सबब बन गया है। वहीं पर मुख्य मार्ग जलभराव के कारण आम नागरिकों को आवागमन में भीषण परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए हमारे संवाददाता को बताया कि आगामी 2024 तक उपरोक्त सड़क का निर्माण नहीं किया जाता है। तो आगामी आने वाली लोकसभा की चुनाव के दौरान कस्बा खोजा फूल के हजारों ग्रामीण जन चुनाव का बहिष्कार बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। क्या प्रदेश की योगी सरकार उपरोक्त समस्या के प्रति कारगर कदम उठाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button