उत्तर प्रदेशलखनऊ

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने की आत्महत्या
कमरे के अंदर धन्नी में दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी


ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
30 जनवरी 2023
शिवली कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत भोलानिवादा गाँव में 19 वर्षीया युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि परिजन कहीं बाहर रिश्तेदारी में गये हुए थे |
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 19 वर्षीया युवती अंजली पुत्री जयकरन किसी कारण बश अवसाद में आकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया जबकि उस समय घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था | माँ सुमन देवी अपने पुत्र उजियारे लाल, पुत्रियों शिवानी तथा दिव्या के साथ 20 जनवरी से अपने मायके गाँव दुर्जन पुर थाना बिधनू कानपुर नगर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने को गयी थी|घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जानकारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button