उत्तर प्रदेशलखनऊ

शोषितों वंचितों के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहे कर्पूरी ठाकुर

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

बिधूना,औरैया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस के मौके पर कस्बे के बेला बाईपास पर स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शोषित और वंचितों का सच्चा मसीहा बताया गया। बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की संभावित प्रत्याशी शशि गुप्ता के पुत्र एवं प्रतिनिधि हिमांशु गुप्ता द्वारा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस समारोह के मौके पर संबोधित करते हुए समाजवादी के पूर्व एमएलसी एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रामवृक्ष यादव ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर देश के महान जननायक और गरीबों शोषितों वंचितों के सच्चे मसीहा थे उन्होंने जीवन पर्यंत इन्हीं के हक के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि सपा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के विचारों सिद्धांतों के अनुसार सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर प्रमुख समाज सेविका एवं बिधूना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की संभावित प्रत्याशी शशि गुप्ता पत्नी नंद किशोर गुप्ता नंदे ने जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक असमानता मिटाने के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है और सपा इसके लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बिधूना की जनता ने उन्हें अपना सहयोग समर्थन दिया तो निश्चित रूप से वह नगर के ऐतिहासिक विकास का लोगों को भरोसा देने के साथ नगर की जनसमस्याएं मिटाने के लिए संकल्पित रहेंगी। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, राजेश प्रताप सिंह यादव, छत्रपाल सिंह वर्मा, महेश कठेरिया, रामसनेही पाल, अंबार सिद्दीकी, पूर्व सभासद लालजी गुप्ता, वरुण यादव, चुनमुन गुप्ता आदि प्रमुख सपा नेताओं ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज सेविका शशि गुप्ता उनके पुत्र एवं प्रतिनिधि हिमांशु गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button