उत्तर प्रदेशलखनऊ
थाना परिसर मे संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक !

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, फफूंँद ब्यूरो ओम कैलाश राजपूत।
फफूंँद,औरैया। रविवार को सीओ अजीतमल भरत पासवान व थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा की अध्यक्षता मे फफूंद थाना परिसर में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक जिससे सीओ भरत पासवान ने बताया यह बैठक आज आगामी गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी को लेकर की गई है, जिसमें सभी थाना क्षेत्र वासियो को बताया गया कि कोई भी लोग बिना परमीशन के जलूस व डीजे इत्यादि नहीं निकालेगा। वही उन्होंने बताया सोशल मीडिया पर कोई भी फर्जी पोस्ट कमेंट इत्यादि से बचे। कोई भी परेशानी हो तो पुलिस को सूचना दें। हुडदंग मचाने वाले लोगों पर शक्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर बब्लू शर्मा, सुरेश अवस्थी, प्रथम चंद्र कौशल, कुदरत उल्ला खाँ, बेचेलाल कोरी, शिव कुमार राजपूत, वसीम प्रधान सहित काफी लोग मौजूद रहे।





