उत्तर प्रदेशलखनऊ

आटो अनियंत्रित होकर कार से टकराया, वृद्ध की मौत, चार घायल

औरैया से अजीतमल की ओर जा रहा था आटो

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर रविवार की दोपहर करमपुर के पास तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।
मैनपुरी जनपद के गांव दन्ना निवासी 65 वर्षीय वीरेंद्र कुमार दुबे पुत्र मंगली प्रसाद रविवार को अपनी पुत्री आरती त्रिपाठी पत्नी स्व. अनुभव त्रिपाठी व नाती के साथ औरैया से आटो पर सवार हुए थे। आटो पर सात लोग बैठे हुए थे। जैसे ही आटो हाईवे रोड करमपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर आगे जा रही कार से टकरा गया। हादसा में आटो चालक किशन पुत्र स्व. रामबाबू निवासी एसपी आवास कालोनी समेत छह लोग घायल हो गये। हादसा होते ही सवारियों की चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को औरैया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने वीरेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरती त्रिपाठी की हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार व कोतवाल रवि श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button