उत्तर प्रदेशलखनऊ

आरक्षण का समय बदलने से भरथना यात्रियों में आक्रोश

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

भरथना: रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यशैली में बदलाव हो जाने के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 2 बजे के बाद आरक्षण न होने के कारण काफी यात्रियों को खाली हाथ वापस जाना पड़ता है। जिससे लोग मायूस नजर आते है।
आरक्षण के समय में बदलाव होने का नोटिस टिकट खिड़की पर लगा दिया गया है। जिसे देखने के बाद यात्री निराश हो जाते है। वही रेलवे अधिकारियों ने बातचीत करने पर बताया है कि स्टाफ कम होने की वजह से आरक्षण के समय में बदलाव किया गया है। लेकिन समय में परिवर्तन हो जाने की वजह से मुसाफिर परेशान होते हुए नजर आ रहे है। कई यात्री तो आरक्षण कराने के लिए काफी दूर दराज के ग्रामीण इलाके से भी आते है लेकिन 2 बजे के बाद आरक्षण न होने की जानकारी मिलते ही बेचारे मायूस होकर अपने घर वापस लौट जाते है।
आपको बता दे कि अधिकतर स्टेशन पर आरक्षण का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होता है। इसी क्रम में भरथना रेलवे स्टेशन पर भी पहले सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक आरक्षण कार्य होता था। पिछले कुछ दिनों से समय परिवर्तन कर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो लोग दोपहर 2 बजे के बाद आरक्षण कराने के लिए आते है उन्हें जैसे ही ये जानकारी होती है कि 2 बजे के बाद आरक्षण नहीं होगा। लोगो को मायूस होकर वापस अपने घर लौटना पड़ता है।
(रविवार के दिन अवकाश रहता है)

Global Times 7

Related Articles

Back to top button