हाईकोर्ट ने घोषित किये स्थानीय एवं सार्वजनिक अवकाश

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।
औरैया 21 जनवरी 2023– मा० जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम ने अवगत कराया हैं कि मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा वर्ष, 2023 के कैलेंडर व जिलाधिकारी औरैया द्वारा निर्गत वर्ष, 2023 के अवकाशों का कैलेंडर एवं बार एसोसिएशन, औरैया द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अवलोकन के पश्चात स्थानीय अवकाश एवं सार्वजनिक अवकाश में पड़ने वाले त्योहारों व राष्ट्रीय त्योहारों के बदले में निम्न प्रकार से अवकाश घोषित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि 9 मार्च 2023 एवं 10 मार्च 2023 को होली,14 अप्रैल 2023 को अंबेडकर जयन्ती, 31 अगस्त 2023 को रक्षा बंधन तथा 15 नवंबर 2023 को भैया दूज/ चित्रगुप्त जयन्ती को स्थानीय अवकाश घोषित किए गये हैं। इसी प्रकार सार्वजनिक अवकाश में पड़ने वाले त्योहार की तिथि 12 नवंबर 2023 के बदले 14 नवंबर 2023 को अवकाश घोषित किया गया है। मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में 26 अगस्त 2023 दिन शनिवार (चतुर्थ शनिवार) कार्य दिवस घोषित किया गया है।






